फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोटावेटर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Sun, 22 Nov 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लवकुश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। पिनवट गांव में शनिवार शाम खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से लवकुश (20) की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी पैर फिसलने से वह रोटावेटर में फंस गए।
विज्ञापन

अतिरिक्त थाना प्रभारी अजय पाल के मुताबिक, लवकुश ट्रैक्टर चालक थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे उनका चचेरा भाई ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था। इसी दौरान लवकुश पीछे से रोटावेटर का सहारा लेकर ट्रैक्टर पर चढ़ने लगे। अचानक पैर फिसलने से वह रोटावेटर की चपेट में आ गए। गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लवकुश के परिवार में पिता रामविलास, मां अर्चना, भाई कौशल और बहन माया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें