फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर कंपनी के कर्मचारी लापता, पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका

Fri, 17 Jul 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अनूप यादव।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। अतरौली गांव निवासी ट्रैक्टर कंपनी कर्मचारी अनूप द्विवेदी बृहस्पतिवार को स्कूटी समेत रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। उनका मोबाइल फोन भी बंद है। पत्नी सोनी द्विवेदी ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोनी ने बताया कि अनूप बर्लिंगटन चौराहा स्थित आयशर ट्रैक्टर कंपनी में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:00 बजे वह कार्यालय के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब तीन बजे बेटे हिमेश द्विवेदी के मोबाइल पर कार्यालय से फोन आया। कार्यालय ने बताया कि अनूप अभी तक कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। परिजनों ने अनूप के मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला। पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में अनहोनी की संभावना जताई है। इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें