फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटी रौनक, जू में फिर से दौड़ी बाल रेल

Sun, 06 Oct 2013 09:34 AM IST
आशुतोष/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियाघर के यार्ड में 10 सितंबर से खड़ी बच्चों की पसंदीदा बाल रेल शनिवार को एक बार फिर दौड़ने लगी। सुबह के सुहाने मौसम में घूमने पहुंचे शहरियों की रौनक से बाल रेल का चंद्रपुरी स्टेशन गुलजार रहा।
विज्ञापन


बच्चों संग उनके अभिभावकों ने भी बाल रेल की सवारी का लुत्फ उठाया। काले हिरनों की मौत के बाद विशेषज्ञों की सलाह पर हिरनों के बाड़े के चारों ओर हरे पर्दे लगा दिए गए थे।

पढ़ें- अब जू में लीजिए बैट्री चालित वेहिकल का मजा

जबकि डेढ़ सौ मीटर इलाके में बैरीकेटिंग किए जाने से 10 सितंबर से ही बाल रेल स्टेशन के पास ही यार्ड में खड़ी थी। शनिवार सुबह ट्रैक की सफाई, मरम्मत करने के बाद बाल रेल शुरू की, जिसने दिन में कई चक्कर लगाए।
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार से शुरू हुआ बैट्री चालित वाहन पूरी तरह से चार्ज नहीं होने से शनिवार दोपहर को खड़ा हो गया। इससे जू आने वाले लोगों को काफी मायूसी हुई।

भालू की रोटी हो, बंदरों के लिए चने या जेसन का अंडा। वन्यजीवों के भोजन को तैयार करने की प्रक्रिया को अब हाइजेनिक बनाए जाने की तैयारी है।

पढ़ें- ZOO: नए डायरेक्टर अनुपम गुप्ता ने संभाला चार्ज

विगत दिनों हुई बैठक में ये प्रस्ताव भी रखा गया है कि वन्यजीवों के किचन में अब स्टाफ हाइजेनिक होकर खाना तैयार करेगा।

इसके लिए स्टाफ को ग्लब्स, सर्विंग ग्लब्स, शू कवर, हेड कवर से लैस किए जाने का प्लान है। साथ ही वन्यजीवों के कुछेक भोज्य पदार्थों को पकाए जाने वाले बर्तनों को लाल दवा के पानी में साफ किए जाने पर भी चर्चा हो चुकी है।

हालांकि इन सब पर चिकित्सकों की राय का अभी इंतजार है। साथ ही तैयारी की जा रही है कि बाड़ों में जाने वाला स्टाफ भी थ्री-टियर सेनीटाइज होकर ही प्रवेश करें।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें