भारतीय रेल से उपहार में मिल रही टॉय ट्रेन एलडीए जनेश्वर मिश्र पार्क में चलाएगा। मंगलवार को आवास विकास विभाग में हुई बैठक में इसके लिए सहमति बन गई। प्रमुख सचिव आवास के निर्देश पर अब प्राधिकरण यहां जरूरी सिस्टम विकसित करेगा।
जरूरी तकनीकी मदद रेलवे के अलावा लखनऊ जू के अधिकारियों से भी एलडीए को मिलेगी। मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने अब इंजीनियरों को इसके लिए काम करने को कहा है। ट्रैक बिछाने का काम भी जल्दी शुरू होगा। वहीं, टॉय ट्रेन चलाने के लिए कर्मचारियों की भर्ती भी एलडीए खुद करेगा।