फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जू की बाल रेल थमी, अगले साल तक करें इंतजार

Wed, 20 Nov 2013 03:27 AM IST
आशुतोष मिश्रा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ चिड़ियाघर में बच्चों के साथ बड़ों को सैर कराने वाली बाल रेल मंगलवार को थम गई। अब दर्शकों को बाल रेल की सवारी करने के लिए अगले वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बुधवार से यहां पुरानी पटरियों के उखाड़े जाने का काम शुरू हो जाएगा ताकि नई और चौड़ी पटरियों पर सीएम की ड्रीम ट्वॉय ट्रेन को दौड़ाया जा सके।

इस काम में कम से कम ढाई माह का समय लगने का अनुमान है। इससे पहले जू प्रशासन ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाकर विदाई देने की तैयारी में है।

चिड़ियाघर में मंगलवार को दिन भर दर्जनों चक्कर लगाने के बाद जब शाम को आखिरी बार ट्रेन स्टेशन से यार्ड की ओर बढ़ी तो मौजूद स्टाफ की आंखें नम हो गई।

ट्रेन चालक अनीस ने भी भारी मन से वर्षों पुरानी अपनी प्यारी छुकछुक को यार्ड में खड़ा किया। निदेशक जू अनुपम गुप्ता ने बताया कि बुधवार से टैक का काम शुरू हो जाएगा। नई ट्रेन जनवरी 2014 में चल सकती है।

इस दौरान दर्शक रेल की कमी से मायूस न हो इसके लिए दो बैटरी चलित वाहनों के अलावा 4 अन्य वाहन मंगाए जा रहे हैं।

आज दुल्हन की तरह सजेगी ट्रेन
बाल रेल के पहिये भले ही मंगलवार को थम गए हो, लेकिन आखिरी बार बुधवार को मौजूदा ट्रैक से विदा करने से पहले उसे दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। उसके बाद इसमें जू के फील्ड व ऑफिस स्टाफ की सैर के साथ ही इसे फेयरवेल दी जाएगी।
विज्ञापन


उसके बाद जू को राज्य संग्रहालय परिसर में खड़े पवन हंस ‘हवाई जहाज’ के सामने की ओर बन रहे हेरिटेज प्लेटफार्म पर खड़ा किए जाने की तैयारी है, जहां से दर्शक इसे देख सकेंगे।
विज्ञापन


रवीना टंडन से लेकर सीएम के बच्चों तक ने की सैर
मौजूदा बाल रेल का इंजन भले ही महज 4 साल पहले बदला हो, लेकिन इसकी बोगियों में बैठकर सैर करने वालों की लंबी फहरिस्त है।

इसमें फिल्मी सितारों से लेकर राजनीति हस्तियां तक बैठकर सैर का लुत्फ उठा चुकी है। करीब 10 साल पहले फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने सैर की थी।

इधर हालिया वर्षों में दीया मिर्जा, सांसद डिंपल यादव ने बच्चों अर्जुन, अदिति और टीना के साथ 30 सितंबर 2012 को सैर की।

इस सैर के चंद दिन बाद सीएम ने जू को नई बाल रेल की सौगात दी। सितंबर के पहले सप्ताह में पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी ने भी इसमें सैर की।

इसी दौरान उन्होंने जू में कंगारू लाने का प्लान बनाया। हालांकि इसके बाद 10 सितंबर से अगले 4 अक्तूबर तक ट्रेन को बंद करना पड़ा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें