फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन स्थल का होगा विकास, अनुपूरक बजट में 163 करोड़ का प्रस्ताव पेश

Tue, 23 Jul 2019 08:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक धार्मिक या पर्यटक स्थल का विकास कराया जाएगा। आगरा में मुगल म्यूजियम बनाया जाएगा और मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी देवी धाम का पर्यटन विकास कराया जाएगा। योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में पर्यटन विकास कार्यों के लिए 163 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है।

विज्ञापन


अनुपूरक बजट में हर विधानसभा क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल या पर्यटन स्थल के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त जिला योजना के तहत पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 5 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है। 

वहीं आगरा में मुगल म्यूजियम बनाने के लिए 20 करोड़, उन्नाव के राजाराव राम बक्श सिंह पार्क के पर्यटन विकास के लिए दो करोड़, सीतापुर स्थित नैमिषारण्य मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 10 करोड़ और विंध्यवासिनी देवी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 10 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा दीपावली पर अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन के लिए 6 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया है। पीलीभीत में चूका, चंदौली में देवदरी एवं राजदरी और दुधवा नेशनल पार्क को ईको टूरिज्म पार्क के रूप में विकसित करने के लिए पांच करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें