खाने के सैंपल लेती एफएसडीए की टीम
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में मंगलवार को विधानसभा की सभी कैंटीनों में एफएसडीए विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने खाने की गुणवत्ता की जांच की। बताया गया कि मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल पर कैंटीन के खाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत में विधानसभा की कैंटीन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। बता दें कि विधानसभा के पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में कैंटीन है उसी पर एसएसडीए टीम ने छापा मारा है। यह कैंटीन प्राइवेट संस्था चला रही है। कैंटीन में मिलने वाले खाने को लेकर विधायकों ने भी कई बार शिकायत दर्ज कराई थी। अक्सर इस कैंटीन में खराब खाने की शिकायत मिलती रहती थी।
एफएसडीए की टीम ने छापा मारकर खाने की सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया।