फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या, चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट से बढ़ेंगे पर्यटन व रोजगार के अवसर: सीएम योगी

Fri, 11 Sep 2020 12:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या, चित्रकूट और सोनभद्र में एयरपोर्ट का निर्माण होने से न केवल वहां पर्यटन बढ़ेगा बल्कि औद्योगिक विकास भी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महज तीन साल में सिविल एविएशन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है, पहले जहां प्रदेश में लखनऊ और वाराणसी दो एयरपोर्ट थे वहीं अब सात एयरपोर्ट संचालित हैं।
विज्ञापन


जल्द ही प्रदेश में 17 एयरपोर्ट संचालित होंगे, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ अयोध्या, चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट के निर्माण की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि अयोध्या, चित्रकूट तथा सोनभद्र (म्योरपुर) एयरपोर्ट की स्थापना में कोई भी मुद्दा लंबित नहीं रहेगा। तीनों जिलों में जिला प्रशासन की ओर से तेजी से कार्यवाही की जा रही है ताकि जल्द ही हवाई अड्डे बनकर तैयार हो और वहां प्राधिकरण की ओर से निर्धारित मार्गों पर हवाई सेवाओं का संचालन शुरू किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट का  विकास कराएं   

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से लखनऊ, वाराणसी, बरेली, हिंडन, सहारनपुर और मेरठ में एयरपोर्ट का विकास कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बरेली, हिंडन, सहारनपुर व मेरठ से भी उड़ान की सुविधा मिलने पर कनेक्टिविटी बढ़ेगी और वहां के लोगों को लाभ मिलेगा।

एयरपोर्ट निर्माण समय पर पूरा होगा। हरदीप पुरी ने कहा कि अयोध्या, चित्रकूट और सोनभद्र में एयरपोर्ट का निर्माण समयबद्ध पूरा किया जाएगा।  वहीं नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि बरेली, सहारनपुर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की कार्यवाही की जा रही है।

मेरठ तथा हिंडन से उड़ान के लिए स्वीकृति मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार, लखनऊ तथा वाराणसी एयरपोर्ट के विकास कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत किए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें