फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिपूजन: प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैनात

Wed, 29 Jul 2020 03:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित अयोध्या आगमन के मौके पर चौकस सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्र व राज्य की खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बरतने को लेकर ताकीद की हुई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में संगीन अपराध भी बढ़े हैं। ऐसे में अयोध्या के आसपास के जिलों में उच्च पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


ये अफसर बुधवार को संबंधित जिलों में पहुंच जाएंगे और छह अगस्त तक वहां कैंप कर जिले में अचूक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराएंगे। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडे को अमेठी, एडीजी यातायात अशोक कुमार सिंह को गोंडा, एडीजी पीएसी राम कुमार को बहराइच, आईजी फायर सर्विसेज विजय प्रकाश को सुल्तानपुर, आईजी पीयूष मोरडिया को अंबेडकरनगर, आईजी बस्ती एके राय को बस्ती, आईजी भर्ती बोर्ड विजय भूषण को बाराबंकी, डीआईजी पीटीएस चंद्र प्रकाश (द्वितीय) को महराजगंज और डीआईजी प्रशासन आरके भारद्वाज को सिद्धार्थनगर भेजा है।

इन अधिकारियों से कहा गया है कि आने वाले दिन महत्वपूर्ण त्यौहारों व प्रदेश में वीवीआईपी भ्रमण के मद्देनजर कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी के कारण यह और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसलिए सभी पुलिस प्रबंध जीरो एरर के सिद्धांत पर सुनिश्चित की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें