फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गणित के कठिन सवालों ने उलझाया

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के 40 केंद्रों पर मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा शुरू हुई। 10वीं की गणित की परीक्षा के कठिन सवालों ने परीक्षार्थियों को रुला दिया। छात्रों ने बताया कि कम अंक वाले प्रश्नों को भी बड़े स्तर पर हल करना था। इस कारण दूसरे प्रश्नों के लिए समय कम पड़ गया। 12वीं की बायोटेक्नालॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, हिंदी व अंग्रेजी शार्टहेंड की परीक्षा में सामान्य पेपर आने से परीक्षार्थी खुश नजर आए।
विज्ञापन


सीबीएसई के जिला प्रभारी जावेद आलम ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक चली। शिक्षकों व छात्रों से बातचीत में पता चला कि 10वीं की गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक की परीक्षा में पढ़ाए गए विषय के आधार पर ही प्रश्न आए थे। कुछ केंद्रों के परीक्षार्थियों ने बेहतर परीक्षा न होने की बात भी कही। अलीगंज केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद दुबे ने बताया कि परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए हिंदी और अंग्रेजी में प्रश्नपत्र तैयार किए गए थे।

नर्वस चेहरे आसान पेपर देख खिल उठे

लखनऊ। शहर के 100 विद्यालयों में मंगलवार से काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षा शुरू हुई। अंग्रेजी प्रथम विषय की परीक्षा देने पहुंचे छात्र नर्वस नजर आ रहे थे, लेकिन आसान पेपर देख इनके चेहरे खिल उठे। लामार्टिनियर बॉयज कॉलेज के शिक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि 10वीं की परीक्षा सुबह 11 और 12वीं की दोपहर दो बजे से शुरू हुई। 12वीं की गृह विज्ञान, इलेक्ट्रिसिटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, जेमेट्रिकल एंड मैकेनिकल ड्राइविंग का पेपर सामान्य रहा।

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षार्थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें