सपा नेता और पैकफेड के चेयरमैन तोताराम यादव को पुलिस ने मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया। तोताराम पर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग का आरोप था। उनका बूथ कैप्चरिंग वीडियो काफी वायरल भी हुआ था।
बुधवार को तोताराम यादव की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह मैनपुरी में हो रहे लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह के कार्यक्रम में थे। वह कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया। कार्यक्रम के बीच में पहुंची पुलिस की इस कार्रवाई से वहां अफरातफरी मच गई।