फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मैनपुरी के महिला अस्पताल में इस्तेमाल हो रही फटी बेडशीट व पुराने कंबल

विज्ञापन
बैठक में मौजूद आयोग की अध्यक्ष और अन्य सदस्य।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं को परखने के लिए राज्य महिला आयोग टीम के सदस्य प्रदेश के सभी जिलों में निरीक्षण करते हैं। इन्हीं निरीक्षण के दौरान टीम को मैनपुरी जिले के करहल स्थिति खराब मिली। यहां मरीजों को फटी बेडशीट तो पुराने कंबल देने का मामला सामने आया है। सोमवार को गोमतीनगर में हुई राज्य महिला आयोग की बैठक में के बाद अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर प्रदेश के सभी महिला अस्पतालों में सुधार के निर्देश दिए हैं।

आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने अध्यक्ष को बताया कि उन्होंने मैनपुरी के करहल में बीते माह महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। यहां मरीजों को पुरानी बेडशीट व फटे कंबल दिए गए थे। परिसर में गंदगी थी। बैठक व कार्यशाला में महिला आयोग की प्रदेश भर की सदस्य शामिल हुईं। यहां शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन




अध्यक्ष ने बैठक में बीते माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला जनसुनवाई, वन स्टाप सेंटर, महिला अस्पताल आदि के निरीक्षण की समीक्षा की। इस मौके पर सदस्य सचिव सुधा वर्मा, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, सदस्य हिमानी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


नाटक कर रहे अयोध्या सांसद, इस्तीफा देकर दिखाएं : डॉ. बबीता

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह ने अयोध्या दुष्कर्म कांड को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर नाटक करने का आरोप लगाया है। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, सपा सांसद नौटंकी न करें, इस्तीफा देकर दिखाएं। ऐसे मामलों पर नेता राजनीति न करें। अयोध्या दुष्कर्म कांड के भी दो आरोपी पकड़े गए हैं। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। पिछली सरकारों में महिलाओं को दबाया जाता था, लेकिन केंद्र व प्रदेश की सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें