फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हेट्रोजेक्शन टेक्नॉलोजी के टॉपकॉन और लिफ्टवर्टर खूब भा रहे

विज्ञापन
एक्सपो में लाया गया सोलर पैनल।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगे सोलर एक्सपो में नई तकनीक के उत्पाद लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। साधारण रूफ टॉप पैनल की जगह लोग हेट्रोजेक्शन टेक्नॉलोजी के टॉपकॉन पैनल को पसंद कर रहे हैं, उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

एक फरवरी से शुरू हुए चार दिवसीय नेशनल सोलर एंड ईवी एक्सपो में देश भर की 91 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुख्य रूप से रूफ टॉप पैनल, इनवर्टर, बैटरी व अन्य उत्पाद हैं, लेकिन नई तकनीक के उत्पादों के बारे में सोलर इंडस्ट्री से जुड़े व घरों अथवा ठेके पर सोलर पैनल लगवाने वाले लोग ज्यादा जानकारी जुटा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सोलर पावर डेवलपमेंट एसोसिएशन के संरक्षक तारिक नकवी बताते हैं कि सोलर इंडस्ट्री से जुड़े प्रदेश भर के लोग यहां विजिट कर रहे हैं और पसंदीदा मॉडल को बुक कर रहे हैं। ऐसे एक्सपो इंडस्ट्री को बड़ा बाजार देते हैं।
विज्ञापन

कम जगह लेकर ज्यादा पावर जनरेट करेगा एचजेटी शार्क
हरियाणा बेस्ड एक कंपनी ने हेक्ट्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी आधारित टॉप कॉन पैनल बनाया है, जो हाई डिमांड में है। कंपनी के मालिक आनंद ने बताया कि पैनल की सतह पर छोटे-छोटे सेलों के पास कई रास्ते बने होते हैं, जिन्हें बस बार कहते हैं। कहा कि पूरे एक्सपो में उनके पास ही एचजेटी टॉप कॉन है, जिसे उन्होंने प्लेन शार्क नाम दिया है। सामान्य पैनल में 10 बस बार होते हैं तो इसमें 16 हैं। इससे वह ज्यादा तीव्रता से सौर ऊर्जा को अवशोषित कर पावर जनरेट करता है। यह अपेक्षाकृत 10 फीसदी महंगा है, लेकिन जल्दी और ज्यादा रिजल्ट देने वाला है।
सोलर इनवर्टर के साथ लिफ्टवर्टर भी प्रमुख आकर्षण
एक्सपो में एक नामी कंपनी के लिफ्टवर्टर के बारे में भी सबसे ज्यादा पूछताछ हो रही है। कंपनी के रीजनल हेड आशुतोष तिवारी बताते हैं कि भरोसेमंद सर्विस के साथ हमारी तकनीक लोगों को पसंद आ रही है। लिफ्टवर्टर हाई डिमांड में हैं, जिनकी कीमत 3 लाख से शुरू है। इससे बिजली चली जाने पर अपार्टमेंट या भवनों में लिफ्ट नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें