फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के बचाव में उतरे मुलायम सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, लखनऊ व आसपास की ये खबरें रहीं खास

Tue, 03 Sep 2019 04:27 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को कई खबरें सुर्खियों में रहीं। दो साल बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आजम खां का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी आजम ने चंदे के पैसे से जोड़कर बनाई है। वहीं यूपी कैबिनेट की बैठक में आज छह अहम फैसले लिए गए। इसमें अटल चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ जमीन को मंजूरी दे दी गई। अयोध्या में मुस्लिम पक्ष के वकील इकबाल अंसारी को एक महिला ने जान से मारने की धमकी दी और उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यायल में भर्तियों को रास्ता साफ हो गया। खबरें इस प्रकार हैं :
विज्ञापन


आजम खां के बचाव में उतरे मुलायम सिंह, बोले-चंदा मांगकर उन्होंने यूनिवर्सिटी बनाई

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने करीब दो साल बाद लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस रामपुर से सपा सांसद आजम खां के बचाव में की। 
पूरी खबर पढ़ें : 
विज्ञापन



अटल चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ जमीन को मंजूरी, यूपी कैबिनेट ने लिए छह फैसले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में छह प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय को जमीन स्थानांतरित किए जाने, सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक को पदावनत (डिमोट) करने, विभिन्न विभागों के निगमों और परिषदों में नियुक्त गैर सरकारी गैर राजनीतिक उपाध्यक्षों को प्रति माह बतौर भत्ता दस हजार रुपए देने जैसे निर्णय शमिल हैं।
पूरी खबर पढ़ें : 


अयोध्या : इकबाल अंसारी को महिला ने दी जान से मारने की धमकी, पहुंची घर

अयोध्या में मुस्लिम पक्ष के वकील इकबाल अंसारी को एक महिला ने जान से मारने की धमकी दी है। बताया गया कि वर्तिका सिंह नाम की महिला इकबाल के आवास पहुंची और उनसे अभद्रता की। इसके बाद गोली मारने की धमकी। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें : 


रामचरितमानस को काल्पनिक कहने पर भड़के संत, कहा-धार्मिक उन्माद फैला रहे मुस्लिम पक्ष के वकील

सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने रामचरितमानस और महाभारत को काल्पनिक बताया है। इस पर रामनगरी के संत-धर्माचार्य भड़क गए। संतों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रामचरित मानस व महाभारत शाश्वत सत्य हैं। रामचरित मानस का एक-एक अक्षर वेद के समान है। 
पूरी खबर पढ़ें : 


उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में भर्तियों का रास्ता साफ, यूपी में 100 प्वाइंट रोस्टर लागू

प्रदेश सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 100 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू करने का शासनादेश सोमवार रात जारी कर दिया। इससे विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षिक पदों पर भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है। अब भर्तियों में आरक्षण के लिए विश्वविद्यालय को इकाई माना जाएगा, न कि विभाग को। भर्तियों में सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
पूरी खबर पढ़ें : 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें