फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: यूपी में 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, मुख्यमंत्री योगी ने लगवाया कोरोना का दूसरा टीका

Mon, 02 Aug 2021 05:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

16 अगस्त से प्रदेश के सभी स्कूल खुल जाएंगे और 1 सितंबर से सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना का दूसरा टीका लगवाने के बाद लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की। यहां पढ़ें सोमवार की प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को नियंत्रण में देखते हुए 16 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। इस दौरान सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। वहीं, उच्च शिक्षण संस्थान भी एक सितंबर से हर हाल में खुल जाएंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना का दूसरा टीका लगवा लिया और लोगों से भी वैक्सीनेशन करवाने की अपील की। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

विज्ञापन


यूपी में 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, 50 फीसदी छात्र ही हो सकेंगे उपस्थित
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सितंबर से कक्षाओं के संचालन शुरू होगा। सोमवार को आयोजित टीम 9 की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र प्रारंभ करने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया 05 अगस्त से प्रारंभ की जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर 

टोक्यो ओलंपिक: मुख्यमंत्री योगी बोले- महिला हॉकी टीम की जीत पूरे देश को गौरवान्वित करने वाली, विधानसभा अध्यक्ष ने भी दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, बोले- जीत का टीका लगवाएं, तभी कोरोना हारेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लखनऊ में लगवाई। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जीत का टीका लगवाएं। तभी कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

कैब चालक और उसके भाई को पीटने वाली दबंग युवती का सच आया सामने, पुलिस ने की कार्रवाई
राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार देर रात युवती द्वारा ओला कैब के चालक व उसके भाई को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कृष्णानगर इंस्पेक्टर महेश दुबे का कहना है कि सड़क पर मारपीट करने के चलते युवती पर भी 107/16 के तहत कार्रवाई की गई है। जबकि ओला चालक व उसके दो भाइयों का शांतिभंग में चालान किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

यूपी कैबिनेट बैठक: 17 अगस्त से होगा विधानमंडल सत्र, अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में सरकार, 10 प्रस्तावों को मंजूरी
यूपी सरकार ने सोमवार को 10 प्रस्तावों को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी है। बैठक में 17 अगस्त से विधान मंडल सत्र आहूत करने का निर्णय लिया गया है। सरकार यूपी चुनाव को देखते हुए अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें