फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: यूपी में शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान, एसीएस बोले- गोरखनाथ मंदिर में हिंसा बड़ी साजिश की आशंका

Mon, 04 Apr 2022 06:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को श्रावस्ती से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की और शिक्षकों से अभियान को सफल बनाने की अपील की। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार से प्रदेश के श्रावस्ती जिले से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों की शिक्षा सर्वाधिक प्रभावित हुई है। वो दो साल तक स्कूल नहीं जा सके। उधर, यूपी के प्रमुख सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सिपाहियों पर हमले को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह किसी आतंकी हमले की साजिश का हिस्सा हो सकता है। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने श्रावस्ती से शुरू किया स्कूल चलो अभियान, शिक्षकों से अभियान को सफल बनाने की अपील की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार से प्रदेश के श्रावस्ती जिले से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों की शिक्षा सर्वाधिक प्रभावित हुई है। वो दो साल तक स्कूल नहीं जा सके। इस भीषण महामारी का देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामना किया और जनजीवन को बचाने का पूरा प्रयास किया गया। पढ़ें पूरी खबर

एसीएस बोले- आतंकियों की साजिश हो सकती है सिपाहियों पर हमला, एटीएस-एसटीएफ एडीजी कर रहे जांच
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला किसी आतंकी साजिश का भी हिस्सा हो सकते हैं। मामले की जांच एटीएस एडीजी व एसटीएफ एडीजी कर रहे हैं। सोमवार को प्रमुख सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए इसकी आशंका जताई है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


शिवपाल के भाजपा में जाने का एक और संकेत: भगवान राम का चरित्र और संस्कार..., इस ट्वीट से फिर चढ़ा सियासी पारा
पिछले कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने चल रही अटकलों के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक ट्वीट किया। सोमवार सुबह किए गए इस ट्वीट में शिवपाल यादव ने रामायण की चौपाई के साथ भगवान राम को परिवार, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला बताया है। इस ट्वीट के बाद एक बार फिर से यह संकेत मिल रहे हैं कि शिवपाल यादव पर भगवा रंग चढ़ने लगा है। पढ़ें पूरी खबर

हैवानियत की हदें पार: बहन ने फोन नहीं उठाया तो मासूम के साथ किया घिनौना काम, बर्बरता की कहानी जानकर कांप जाएगी रूह
कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के युवक रवि कुमार ने मानवीयता की सभी हदें पार कर दीं। उसने नौ साल के एक मासूम बच्चे के साथ ऐसी अमानवीयता बरती की, उसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए। युवक बच्चे की बहन से जबरन दोस्ती करना चाहता और वो फोन नहीं उठाती थी। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: बुलडोजर के डर से सरेंडर के लिए लाइन में अपराधी, जौनपुर में 50 हजार के इनामी बदमाश ने किया आत्मसमर्पण
जौनपुर एसपी कार्यालय में सोमवार सुबह 50 हजार के इनामी बदमाश रवि तिवारी ने सरेंडर किया। उसने कहा कि प्रशासन का बुलडोजर कभी भी मेरे घर पर चल सकता था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें