फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: मायावती बोलीं, सपा का नुकसान करेंगे शामिल हुए बसपा के विधायक, जयंत चौधरी बोले- सपा से सीटों पर निर्णय जल्द

Sun, 31 Oct 2021 06:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा के विधायकों के सपा में शामिल होने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये सपा का नुकसान करेंगे। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा से सपा में गए विधायक सपा का नुकसान ही करेंगे। इससे सपा कोई लाभ नहीं होगा। सत्ता के लालची इन नेताओं को जनता खूब समझती है। वहीं, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सपा से हमारा गठबंधन तय है। सीटों पर फैसला जल्द होगा। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: सपा में शामिल होने वाले विधायकों को मायावती ने कहा, 'बरसाती मेंढ़क', बोलीं- ये नुकसान ही करेंगे
बसपा के छह विधायकों के सपा में शामिल होने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालची इन नेताओं को जनता खूब समझती है। इससे सपा को कोई लाभ नहीं बल्कि नुकसान ही होगा। पढ़ें पूरी खबर

रालोद ने जारी किया संकल्प पत्र: जयंत चौधरी बोले, सपा के सीटों पर जल्द बातचीत फाइनल होगी
राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रविवार को रालोद का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ सीटों के बंटवारे पर उनकी बात चल रही है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन






पीएनबी अफसर सुसाइड केस: आईपीएस समेत तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, पूर्व मंगेतर से पूछताछ कर रही पुलिस

पंजाब नेशनल बैंक की सहायक प्रबंधक श्रद्धा गुप्ता आत्महत्या मामले में पिता राजकुमार गुप्ता की तहरीर पर आईपीएस आशीष तिवारी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। श्रद्धा ने अपने सुसाइड नोट में इन तीनों को ही जिम्मेदार ठहराया था। पढ़ें पूरी खबर

अमेठी से सपा विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को दिया इस्तीफा, जिले की सड़क न बनने से थे नाराज
अमेठी के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए राकेश प्रताप सिंह ने रविवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। विधायक ने त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर दिया। पद छोड़ने के बाद विधायक पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ जीपीओ पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

भाजपा की पूर्व सांसद सावित्रीबाई ने की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात
भाजपा की पूर्व सांसद व कांशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री बाई फुले ने रविवार सुबह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच सियासी मुद्दे पर चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें