फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP:अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, एमएलसी चुनाव में सपा के दो प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त

Tue, 22 Mar 2022 05:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर संकेत दे दिया है कि वह प्रदेश की राजनीति में सक्रिय बने रहेंगे। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वह करहल से विधायक रहेंगे। उधर, एटा में एमएलसी चुनाव को लेकर दो दिन से चल रही हंगामेदार स्थिति के बीच मंगलवार दोपहर को जिला प्रशासन ने सपा के दोनों प्रत्याशियों के शपथ पत्रों में कमी बताते हुए नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया है। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


अखिलेश यादव का लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, करहल से विधायक रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वह करहल से विधायक रहेंगे। बता दें कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। पढ़ें पूरी खबर

सपा को बड़ा झटका, एटा में दोनों प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त, भाजपा की निर्विरोध जीत तय
विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी को एमएलसी चुनाव में बड़ा झटका लगा है। मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण सीट से सपा के दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


योगी का शपथ ग्रहण: 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों को किया गया आमंत्रित
लखनऊ में 25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित प्रदेश के उद्योगपतियों व बाबा रामदेव को आमंत्रित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

योगी की नई कैबिनेट: मंत्रिमंडल में शामिल होंगे चौंकाने वाले नाम, इन पुराने मंत्रियों की छुट्टी तय
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल पर मुहर लगा दी है। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 40 से अधिक मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी: कहा- प्रियंका गांधी से भी इस्तीफा लें, उनके प्रभारी रहते ही 387 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई
कांग्रेस नेता जीशान हैदर ने कहा कि कांग्रेस जितनी आपकी है उतनी ही हमारी भी है। सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा लेने से काम नहीं चलेगा। प्रियंका गांधी को भी यूपी प्रभारी के पद से कार्यमुक्त किया जाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मायावती का मुलायम पर हमला: अपने काम के लिए परिवार के एक सदस्य को भाजपा में भेजा, अखिलेश को माफ नहीं करेंगे लोग
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया कि बसपा नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भाजपा से मिले हुए हैं और अब अपने काम के लिए अपने परिवार के एक सदस्य को भाजपा में भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें