फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफ की दुकान से ग्राहक बनकर ले उड़ी टॅाप्स, पकड़ी गई

Fri, 28 Jun 2024 05:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ग्राहक बनकर जालसाज महिला ने सराफ की दुकान से एक जोड़ी टाॅप्स पार कर दिए। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। तालकटोरा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी ने कुछ दिन पहले भी इसी तरह दो दुकानों में टप्पेबाजी की थी। बाद में पकड़े जाने के डर से जेवरात दुकानदारों को लौटा दिए थे। उस वक्त केस दर्ज नहीं किया गया था।

राजाजीपुरम ई-ब्लॉक में अजीत सोनी की सोनी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक 23 जून की शाम एक महिला ग्राहक बनाकर दुकान पर पहुंची। उन्होंने महिला को टॉप्स दिखाए।
विज्ञापन

इस बीच महिला ने होशियारी से एक जोड़ी टाॅप्स चोरी कर जेब में रख लिए और बाद में आने की बात कही। सराफ ने जब टाॅप्स की पन्नी गिरी देखी तो शक हुआ।
सीसीटीवी कैमरे में महिला की करतूत देखने के बाद तालकटोरा थाने में केस दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने फुटेज की मदद से ई-ब्लाॅक निवासी पूजा रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए टॉप्स भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें