फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त सैन्य अफसर ने फिजियोथेरेपिस्ट से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Fri, 28 Jun 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एक फिजियोथेरेपिस्ट ने सेवानिवृत्त सैन्य अफसर पर छेड़छाड़ और विरोध पर पिटाई का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी फिजियोथेरेपिस्ट हजरतगंज इलाके में रहती हैं। उनके मुताबिक बुधवार दोपहर को गोमतीनगर एल्डिको ग्रीन निवासी अमित सक्सेना ने फिजियोथेरेपी के लिए अपॉइंटमेंट बुक किया।
दोपहर करीब 2.30 बजे वह अमित के घर पहुंचीं। फिजियोथेरेपी शुरू करते ही अमित आपत्तिजनक सवाल पूछने लगा। उन्होंने सेशन को बीच में रोक दिया और वहां से जाने लगीं। आरोप है कि अमित ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने वहां से भाग कर पड़ोसियों से मदद मांगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से उनका मोबाइल फोन दिलाया और पूछताछ की तो आरोपी ने छेड़छाड़ के आरोप को गलत बताया।
इंस्पेक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि आरोपी अमित सक्सेना सेवानिवृत्त सैन्य अफसर हैं। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें