फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहनों के जिगर का टुकड़ा टोनी भी चल बसा

Sun, 28 Dec 2025 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राधा व जिया सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा क्षेत्र के जलालपुर दौदाखेड़ा में एक परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि पूरा इलाका शोक में डूब गया। फिनाइल पीने से दो सगी बहनों राधा सिंह (25) और जिया उर्फ शानू (22) की मौत के बाद शनिवार की सुबह करीब सात बजे परिवार के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते टोनी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

नीरज उर्फ वीर सिंह के अनुसार उनकी दोनों बहनें मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और पिछले करीब 15 दिनों से बीमार चल रहे पालतू कुत्ते की हालत को लेकर अत्यधिक तनाव में थीं। इसी के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। एक के बाद एक हुई इन मौतों से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह बेहद मार्मिक संयोग है कि पहले दोनों बहनों की मौत हुई और अब पालतू कुत्ता भी चल बसा।
नीरज ने बताया कि जहां दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया, वहीं पालतू कुत्ते को भी दफना दिया गया है। एक ही घर से एक साथ दो अर्थियां उठने का दृश्य देख हर आंख नम हो गई। बुजुर्ग पिता कैलाश सिंह की तबीयत अत्यधिक खराब है और वह बिस्तर पर ही पड़े हैं, जबकि मां गुलाबा देवी भी दो जवान बेटियों की मौत के बाद सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि मरने से पहले दोनों बहनों ने टोनी (पालतू कुत्ता) का ख्याल रखने की बात कही थी, लेकिन 36 घंटे में ही उसकी भी मौत हो गई।

राधा व जिया सिंह की फाइल फोटो।

राधा व जिया सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें