फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price: फुटकर बाजार में 280 रुपये प्रति किलो बिक रहा टमाटर, मंडी में 100 रुपये कम में हो रही बिक्री

Wed, 02 Aug 2023 08:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

टमाटर के दाम मंडी से निकलकर फुटकर दुकानदारों तक पहुंचते-पहुंचते 100 रुपये प्रति किलो तक बढ़ जा रहे हैं। इसे लेकर दुकानदार भी शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को फुटकर बाजार में टमाटर 280 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। जबकि मंडी के थोक बाजार में इसकी कीमत करीब 160 से 180 रुपये प्रति किलो रही। मंडी से रेहड़ी व फुटकर दुकानदारों तक पहुंचते-पहुंचते इसकी कीमत में करीब सौ रुपये की वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन


मंडी से थोक में सामान उठाकर रेहड़ी पर गली-गली सब्जी बेचने वाले जसवंत, शिवकुमार आदि ने बताया कि मंडी में टमाटर छांटने को नहीं मिलता। थोक में लेने पर प्रति 50 किलो में पांच-छह किलो टमाटर खराब निकल जाता है, अपनी लागत निकालने के लिए उन्हें मजबूरी में दाम बढ़ाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - सराफा कारोबारी के बेटे ने पिता व भाई को मौत के घाट उतारा, मां पर भी किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दो घंटे की बारिश में पानी-पानी हो गई राजधानी, मोहल्लों में जलभराव, सड़कों पर लगा जाम, तस्वीरें

कम हो गई सब्जी की महक

खाले का पुरवा निवासी रीता वर्मा का कहना है कि टमाटर के साथ ही मसालों के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। इसलिए अब इनका उपयोग काफी संभालकर करना पड़ता है। इसके कारण स्वाद और महक में फर्क आ गया है। गद्दौपुर चुंगी चौराहा निवासी वंदना सिंह व उसरू निवासी लक्ष्मी का कहना है कि सभी चीजें महंगी होती चली जा रही है। इसके कारण रसोई का बजट बढ़ गया है। सरकार महंगाई पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें