फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ फीसदी बढ़ा टोल: 12 बजे से बदल जाएंगीं दरें, लखनऊ से जुड़े चार टोल प्लाजा पर बदलीं दरें

Thu, 31 Mar 2022 01:10 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

31 मार्च की रात 12 बजे से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। लखनऊ से जुड़े चार टोल प्लाजा की दरें बदल गई हैं। एनएचएआई 31 मार्च व एक अप्रैल की मध्य रात्रि से दरें बदलेगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ से जुड़े चार हाईवे में से चार के टोल प्लाजा की दरें एनएचएआई 31 मार्च व एक अप्रैल की मध्य रात्रि से बदल जाएंगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरी ने बताया कि औसत करीब आठ फीसदी टोल महंगा हो जाएगा। निजी वाहनों पर केवल पांच रुपये प्रति चक्कर की ही बढ़ोतरी हो रही है। मासिक पास व व्यावसायिक वाहनों पर यह बढ़ोतरी अधिक है।

विज्ञापन


लखनऊ से छह नेशनल हाईवे इस समय जुड़ते हैं। इनमें से एक हरदोई हाइवे पर अभी टोल लागू नहीं है। वहीं सीतापुर हाईवे पर टोल की दरों में बदलाव एक अक्तूबर से होता है। अभी कानपुर, अयोध्या, रायबरेली और सुल्तानपुर जाने के लिए टोल पर अधिक खर्च करना होगा। इससे यात्रा कुछ महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन


टोल की यह नई दरें लागू
लखनऊ-रायबरेली हाइवे (दखिना शेखपुर प्लाजा)
वाहन प्रकार -- एकल यात्रा,रु. -- मासिक पास, रु.
कार व छोटे निजी वाहन -- 105     -- 3530
छोटे व्यावसायिक वाहन -- 170     -- 5700
बस, ट्रक दो एक्सल -- 360 -- 11945
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल -- 390 -- 13030    
वाहन चार से छह एक्सल -- 560 -- 18735        
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा -- 685 -- 22805

लखनऊ-कानपुर हाइवे (नवाबगंज प्लाजा)
वाहन प्रकार -- एकल यात्रा,रु. -- मासिक पास, रु.
कार व छोटे निजी वाहन -- 90 -- 2925
छोटे व्यावसायिक वाहन -- 140     -- 4725
बस, ट्रक दो एक्सल -- 295 -- 9905
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल -- 325 -- 10805    
वाहन चार से छह एक्सल -- 465 -- 15530        
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा -- 565 -- 18910

लखनऊ-अयोध्या हाइवे (नवाबगंज प्लाजा)
वाहन प्रकार -- एकल यात्रा,रु. -- मासिक पास, रु.
कार व छोटे निजी वाहन -- 110 -- 3590
छोटे व्यावसायिक वाहन -- 175 -- 5800
बस, ट्रक दो एक्सल -- 365 -- 12150
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल -- 400 -- 13250    
वाहन चार से छह एक्सल -- 570 -- 19050        
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा -- 695 -- 23190

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे (बारा प्लाजा)
वाहन प्रकार -- एकल यात्रा,रु. -- मासिक पास, रु.
कार व छोटे निजी वाहन -- 95 -- 3210
छोटे व्यावसायिक वाहन -- 155 -- 5190
बस, ट्रक दो एक्सल -- 325 -- 10875
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल -- 355 -- 535    
वाहन चार से छह एक्सल -- 510 -- 17050        
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा -- 625 -- 20760

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें