राजधानी के सात लाख बिजली उपभोक्ताओं को लेसा की तरफ से जल्द ही बिल एवं
ब्रेकडाउन का एसएमएस मिलेगा। इसके लिए लेसा को 31 जनवरी तक उपभोक्ताओं के
मोबाइल नंबर दर्ज कराने हैं।
इन मोबाइल नंबर पर बिल और ब्रेकडाउन का एसएमएस
जाएगा। उपभोक्ता खुद ही अपना मोबाइल नंबर कॉल सेंटर के टॉल फ्री नंबर 1800
1800 440 पर दर्ज करा सकते हैं।
मध्यांचल
विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने इस संबंध में सर्कुलर
जारी कर दिया है। इसमें लेसा के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं
एक्सईएन को उपभोक्ता के नंबर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
तीन तरीके से
मोबाइल नंबर दर्ज होंगे। एक तो खुद उपभोक्ता टॉल फ्री नंबर पर करा सकता है।
वहीं ऑनलाइन केंद्र पर बिल बनवाने के दौरान, इसके अलावा डोर टू डोर मीटर
रीडिंग दर्ज करने वाले एजेंसी कर्मियों को भी उपभोक्ता मोबाइल नंबर उपलब्ध
करा सकते हैं।