फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परंपरागत बाजारों में ग्राहकों की वापसी का रोडमैप बताया

Sat, 14 Feb 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
परंपरागत बाजारों में ग्राहकों की वापसी का रोडमैप बताया
विज्ञापन
लखनऊ। परंपरागत पुराने बाजारों की ओर ग्राहकों का रुख मोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से आयोजित ट्रेडर्स सेमिनार में व्यापारियों को आधुनिक व्यापार पद्धतियों से रूबरू कराया गया। फाइनेंस, स्मार्ट ट्रेडिंग, स्मार्ट मार्केट, एमएसएमई, सिबिल स्कोर, सेल्फ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, क्लस्टर परचेजिंग, व्यापारी सुरक्षा और साइबर क्राइम जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को गणेशगंज–नाका बाजार की स्थानीय इकाई के बैनर तले बशीरतगंज तिराहे पर हुए सेमिनार में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पुराने बाजारों में पार्किंग की समस्या के कारण ग्राहक आने से कतराते हैं। व्यापारियों को सामूहिक प्रयास से पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने सामूहिक लकी ड्रॉ और कार्निवाल जैसे आयोजनों से बाजारों में रौनक लौटाने का सुझाव दिया।
उन्होंने व्यापारियों से अपने बच्चों को स्टार्टअप से जोड़ने और खुद भी उत्पाद निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया, ताकि मूल्य संवर्धन के साथ स्थानीय ब्रांड तैयार हो सकें। कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, एमएसएमई व जेम पोर्टल विशेषज्ञ परवेश जैन, क्लस्टर परचेजिंग व ई-कॉमर्स एक्सपर्ट मनोज अग्रवाल ने मार्गदर्शन दिया। गणेशगंज–नाका बाजार इकाई के अध्यक्ष तस्लीम कुरैशी, महामंत्री यश सिंह, कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजीम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले चार घंटे निर्णायक

सेमिनार में अपराध व साइबर क्राइम से जुड़े पहलुओं पर प्रभारी निरीक्षक नाका अभिनव वर्मा और उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी घटना के शुरुआती चार घंटे बेहद अहम होते हैं। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

परंपरागत बाजारों में ग्राहकों की वापसी का रोडमैप बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें