कोकोरो आर्ट गैलरी में शुक्रवार को तीन कलाकारों की कलाकृतियों को सजाया गया।
लखनऊ। मदन मोहन मालवीय मार्ग पर स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में शुक्रवार को तीन कलाकारों की कलाकृतियों को सजाया गया। प्रदर्शनी में उनके लखनऊ में प्रवास के दौरान खींची गईं तस्वीरों, पेंटिंग, स्केच और टेक्सटाइल वर्क का प्रदर्शन किया गया। अमेरिका के जॉन मैकगैरिटी, ऑस्ट्रिया के जैकब वेगर और भारत के आलोक विश्वकर्मा की कलाकृतियों दर्शकों ने खूब सराहा। फॉर्म, मैटर और मीनिंग शीर्षक से लगी इस प्रदर्शनी में रखी गईं कलाकृतियोें में लखनऊ की कला, सभ्यता और संस्कृति को गहराई से दर्शाया गया।
प्रदर्शनी की संयोजक अंजू पालीवाल ने बताया कि तीनों ही कलाकार गत 18 जनवरी से लखनऊ प्रवास पर हैं। उन्होंने यहां के लोगों से बातचीत कर और यहां की इमारतों का भ्रमण कर अपनी कलाकृतियों को खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शित कलाकृतियां पारंपरिक शिल्पबोध और समकालीन वैचारिक दृष्टि के बीच संतुलन स्थापित करती हैं। कलाकारों ने लखनऊ में अपने प्रवास के दौरान गहन स्टूडियो अभ्यास, सामग्री के साथ प्रयोग, शैक्षणिक संस्थानों में संवाद और प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय संदर्भ के साथ रचनात्मक जुड़ाव स्थापित किया। यह प्रदर्शनी न केवल कलात्मक उपलब्धि है, बल्कि साझा अनुभव और संवाद का दस्तावेज भी है।