फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कलाओं में शरीर की गति की महत्ता बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से विकास नगर स्थित शिव विहार कॉलोनी सेक्टर-5 में ‘गति’ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदर्शनकारी कलाओं में शरीर की गति की महत्ता पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। शास्त्रीय और समकालीन रंगमंच के विविध दृष्टिकोणों पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

कथक कलाकार डॉ. मीरा दीक्षित ने भरतमुनि द्वारा प्रतिपादित नाट्यशास्त्र में मूवमेंट की महत्ता समझाई। थिएटर विशेषज्ञ प्रफुल्ल त्रिपाठी ने ग्रोटोव्स्की के ''पुअर थिएटर'' और बादल सरकार के ''थर्ड थिएटर'' में मूवमेंट की भूमिका का अध्ययन प्रस्तुत किया। निर्देशक पुनीत मित्तल ने आधुनिक नृत्य थिएटर के संदर्भ में, पश्चिमी प्रभावों और भारतीय शैलियों के संलयन पर चर्चा की। संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक बनर्जी ने किया। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें