लखनऊ। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के लिए गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी सोमवार को राजधानी पहुंचेंगे। वे 6, 7 व 8 अप्रैल को साउथ सिटी में होने वाले धार्मिक आयोजनों को संबोधित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए आयोजक मंडल के शीतला प्रसाद मिश्र और शुचिव्रत मिश्र ने बताया कि यह आयोजन एच-188 साउथ सिटी में मिलेनियम स्कूल के पास होगा। इस दौरान धर्म संगोष्ठी का आयोजन तीनों दिन प्रात: 11:30 से किया जाएगा जबकि धर्मसभा का आयोजन केवल 6 व 7 अप्रैल को शाम छह बजे से होगा। इस दौरान स्वामी निश्चलानंद धर्म संबंधी जिज्ञासाओं का भी समाधान करेंगे।