फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रावासों को खाली करने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने छात्रावासों के कायाकल्प की विस्तृत योजना को मंजूरी दी है। कुलपति जेपी सैनी के निर्देश पर मरम्मत कार्य में तेजी लाने के लिए विद्यार्थियोें को 27 जून तक छात्रावास खाली करने और 28 जून से मेस का संचालन बंद करने का आदेश दिया गया है। विवि के मुख्य और द्वितीय परिसर में नौ बालक और नौ बालिका समेत कुल 18 छात्रावास हैं, जिनमें कुल 3029 विद्यार्थियों की क्षमता है।
विज्ञापन

लविवि के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण विभाग की ओर से हॉस्टल के कमरों, मेस, रसोई और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। इस योजना के तहत हॉस्टलों के सभी कमरों की साफ-सफाई और क्षतिग्रस्त फर्नीचर की मरम्मत की जा रही है। मच्छरों से बचाव के लिए खिड़कियों और दरवाजों पर नई मच्छर जाली लगाई जा रही हैं। क्षतिग्रस्त शौचालयों का जीर्णोद्धार कर नई टॉयलेट सीट, वॉशबेसिन और पीवीसी कनेक्शन जैसी सैनिटरी फिटिंग बदली जा रही हैं। विद्युत वायरिंग का निरीक्षण, पंखों की मरम्मत और परिसर का सघन फायर सुरक्षा ऑडिट भी कराया जाएगा। शुद्ध पेयजल के लिए नए सबमर्सिबल पंप और वाटर प्यूरीफायर लगाए जा रहे हैं।

एचएमएस पोर्टल से होगा छात्रावासों का पुन: आवंटन

प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर छात्रावासों में पुनः आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन ढंग से एचएमएस पोर्टल के माध्यम से होगी। हॉस्टलों के किचन और डाइनिंग हॉल में आवश्यक मरम्मत और पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है। छात्रों के सुरक्षित आवागमन के लिए हॉस्टल तक जाने वाली सड़कों के गड्ढे भरकर सीमेंट व कंक्रीट की सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें