फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया विधि विवि में दाखिले के लिए फीस जमा करने का आज अंतिम दिन

Sat, 14 Jun 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लोहिया विधि विवि में दाखिले के लिए फीस जमा करने का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में दाखिला पाने वाले उन अभ्यर्थियों के लिए आज (शनिवार) फीस जमा करने की अंतिम तिथि है, जिन्होंने क्लैट कंसोर्टियम की ओर से आवंटित सीट पर फ्रीज का विकल्प चुना है। ऐसे सभी छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वे क्लैट कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्रवेश की शेष औपचारिकताएं पूरी करें।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, पहली और दूसरी आवंटन सूची में शामिल ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान सीट लॉक की थी, लेकिन अब तक फीस जमा नहीं की है, उनके पास 14 जून तक का ही समय है। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी अभ्यर्थी का दावा मान्य नहीं होगा।

इस तरह देनी है फीस

बीए एलएलबी (ऑनर्स)
अनारक्षित श्रेणी 1,55,000 रुपये

एसटी/एससी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी : 1,65,000 रुपये
एलएलएम (एक वर्ष)

अनारक्षित श्रेणी : 75,000 रुपये
एसटी/एससी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी : 85,000 रुपये

मेस सुविधा के लिए
मेस शुल्क के रूप में 35,500 रुपये जमा कराने होंगे।

इस तरह जमा कर सकते हैं शुल्क

शुल्क स्टेट बैंक कलेक्ट पेमेंट गेटवे का उपयोग करके लिंक https://www.onlinesbi.sbi/sbicollect/icollecthome.htm?corpID=288415 के माध्यम से जमा कर सकते हैं।उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क जमा करते समय नामांकन संख्या के कॉलम में वार्षिक शुल्क का चयन करना होगा और क्लैट 2025 का अपना एडमिट कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं दस्तावेज जरूरी, अपलोड न किए हों तो चेक कर लें
- क्लैट 2025 एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड

- काउंसलिंग शुल्क और पुष्टि शुल्क के भुगतान का प्रमाण।
- वार्षिक शुल्क के भुगतान का प्रमाण।

- हाईस्कूल सेकेंडरी स्कूल या किसी अन्य समकक्ष परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
- इंटरमीडिएट परीक्षा या किसी अन्य समकक्ष परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें