फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका

Thu, 12 Dec 2024 01:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने से चूके विद्यार्थियों के पास बृहस्पतिवार को फॉर्म भरने का अंतिम मौका है। छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर परीक्षा विभाग ने तिथि विस्तारित कर दी है। इसके बाद फॉर्म भरे जाने की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


लविवि में 17 दिसंबर से सभी कोर्सों के लिए पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसमें शामिल होने के लिए 25 नवंबर से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसकी अंतिम तिथि 10 दिसंबर तय की गई थी। इसके बावजूद तकनीकी खामी और निजी समस्याओं के चलते हजारों छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे।

इसके लिए उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से तिथि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया था जिस पर विचार करते हुए उन्होंने दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को परीक्षा भरने फॉर्म का पोर्टल दोबारा खोल दिया। मालूम हो कि लविवि से संबद्ध जिलों हरदोई, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के सहयुक्त कॉलेजों में तीन लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस सप्ताह जारी होंगे प्रवेश पत्र
स्नातक विषम सेमेस्टर के सभी कोर्स के लिए अगले दो से तीन दिनों में प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसे लेकर परीक्षा विभाग की ओर तैयारियां जोरों पर हैं। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया के समाप्त होते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें