लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में 19 और 21 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। यहां अलग-अलग निजी कंपनियों में अलग-अलग पदों पर नौकरी दी जाएगी।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की प्लेसमेंट अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि 19 दिसंबर को श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड कॉर्पोरेट कंपनी में प्रोडक्शन, ऑपरेटर व अन्य 250 पदों पर भर्ती होगी। इंटरमीडिएट और आईटीआई पास युवा कैंपस प्लेसमेंट में प्रतिभाग कर सकेंगे। चयन होने पर प्रति माह 15 हजार रुपये वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसी तरह 21 दिसंबर को भी रोजगार रोजगार मेला लगेगा। यहां आने वाली कंपनियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। संवाद