फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हनुमान जयंती आज, पूजा से दूर होंगे संकट और मंगल दोष

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हनुमान जयंती का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। भगवान हनुमान को शक्ति, साहस, बुद्धि, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि उनकी आराधना करने से भक्तों के संकट दूर होते हैं इसलिए उन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है। इस तिथि को काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


स्वास्तिक ज्योतिष केंद्र, अलीगंज के ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, हनुमान जी का जन्म कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मंगलवार के दिन, स्वाति नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था। इस दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और बजरंगबली की पूजा का संकल्प लें। उनके सामने घी या चमेली के तेल का दीपक जलाएं। सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और लाल वस्त्र अर्पित करें। बूंदी के लड्डू, गुड़-चना और मौसमी फलों का भोग लगाएं। पूजन के दौरान हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करें। अंत में आरती कर परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करें। मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा से बल, बुद्धि, साहस और निरोगी काया प्राप्त होती है। साथ ही मंगल ग्रह से संबंधित दोष भी दूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें