लखनऊ। किसी के सिर पर बाल, मुकुट, किसी के कमल तो किसी के मोर सिंहासन। मिट्टी को आकार देकर तैयार की गई लक्ष्मी की ये मनमोहक प्रतिमाएं इस बार दीपावली बाजार में खास आकर्षण बनी हुई हैं। नावेल्टी चौराहे के पास सजी दुकानों पर घूंघट वाली लक्ष्मी से लेकर कमल पर विराजमान प्रतिमाओं तक की कई आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। वस्त्र, माला, छत्र और मुकुट से सजी इन मूर्तियों को खरीदने के लिए लोग रुककर उनकी बारीक कारीगरी भी देख रहे हैं। इनकी कीमत 600 से 800 रुपये तक है, जबकि पिछले साल यही मूर्तियां 400 से 600 रुपये में मिल रही थीं।
मिट्टी की मूर्तियों के साथ खील-बताशे, चीनी के हाथी-घोड़े और दूसरे पारंपरिक खिलौनों की भी खूब बिक्री हो रही है। पूजा के लिए मिट्टी की गुजरिया 80 रुपये जोड़ा, हनुमान और कुबेर की मूर्ति 50 रुपये तथा दुर्गा माता का मुखौटा 100 रुपये में मिल रहा है।
दुकानदार पवन गुप्ता बताते हैं कि मिट्टी से बनी पूजा सामग्री के दाम पिछले साल के मुकाबले करीब दो गुने तक बढ़ गए हैं। छोटा दीया एक रुपये से बढ़कर डेढ़ रुपये और पांच रुपये वाला बड़ा दीया करीब 10 रुपये का हो गया है। चीनी के खिलौने और बताशे बेचने वाले विनोद साहू के मुताबिक, चीनी 42 से बढ़कर करीब 60 रुपये किलो हो गई है। इसका असर तैयार उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ा है।
खरीदारी करतीं महिलाएं।
खरीदारी करतीं महिलाएं।
खरीदारी करतीं महिलाएं।
खरीदारी करतीं महिलाएं।
खरीदारी करतीं महिलाएं।
खरीदारी करतीं महिलाएं।
खरीदारी करतीं महिलाएं।
खरीदारी करतीं महिलाएं।