रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4,543 नवनियुक्त उपनिरीक्षकों को सुबह 10:00 बजे नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। डीजीपी राजीव कृष्ण सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
स्वतंत्रता आंदोलन में अंडमान निकोबार के महत्व पर चर्चा चौक के कालीचरण पीजी कॉलेज में सुबह 10:15 बजे। अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
अदालत दिवस
डाक पेंशनर्स एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अदालत दिवस का आयोजन न्यू हैदराबाद में प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय में सुबह 11 बजे।
दीपावली किट वितरण
सेक्टर-5, वृंदावन कॉलोनी स्थित मलिन बस्ती में सनातन गोरखा कल्याण समिति की ओर से जरूरतमंद परिवारों को दीपावली किट का वितरण सुबह 11 बजे से।
दीपोत्सव
धनतेरस पर राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर परिसर में महा-दीपोत्सव शाम 7 बजे।