फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है...

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के हुसड़िया निवासी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऑडिट विभाग में कार्यरत मानस बाजपेयी ने आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी दिव्या की गोली मारकर हत्या करने के बाद व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया। इसमें लिखा, आज मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद और बहन को मारना होगा... पत्नी की बहन प्रज्ञा और भरत सब जानते हैं।
विज्ञापन

मानस के मकान में ओम फास्ट फूड सेंटर एंड ईटिंग पॉइंट नाम से रेस्टोरेंट चलाने वाले लवकुश ने बताया कि मानस बृहस्पतिवार दोपहर घर पहुंचे तो परेशान लग रहे थे। माथे पर पसीना था। लवकुश कुछ बोलते, उससे पहले मानस ने ही उनका हालचाल पूछा। लवकुश ने सब ठीक होने की बात कही। इसके बाद लवकुश ने पूछा, क्या भैया, सब ठीक है? आप परेशान लग रहे हैं। इस पर मानस ने कहा, कुछ नहीं, ऑफिस की टेंशन है। इतना कहकर वह अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद मानस ने कमरे में मौजूद बहन तूलिका की हत्या की और फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी।


शरद नाम के युवक ने सबसे पहले देखा स्टेटस
लवकुश ने बताया कि उनके साथी शरद ने सबसे पहले मानस के मोबाइल फोन पर लगा स्टेटस देखा और उन्हें फोन किया। शरद की बात सुनते ही लवकुश ने मानस के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच मानस के मामा का बेटा भी स्टेटस देखकर पहुंच गया। लवकुश ने बताया कि वह छत पर पहुंचे तो वहां भी दरवाजा बंद था। इसके बाद लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर मानस और तूलिका मृत पड़े थे। तूलिका के माथे पर गोली लगी थी, जबकि मानस की बाईं कनपटी पर गोली का निशान था।
विज्ञापन



ऑटो चालक की तलाश में जुटी पुलिस
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि मानस ऑटो से दिव्या के बैंक गया था। उसकी हत्या करने के बाद उसी ऑटो से हुसड़िया चौराहे स्थित घर पहुंचा। पुलिस उस ऑटो चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।


कहां से आए तीन असलहे, पुलिस जांच में जुटी
मानस के घर से पुलिस को एक तमंचा और दो पिस्तौल मिली है। पुलिस जांच कर रही है कि मानस के पास तीनों असलहे कहां से आए। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि मानस के पास शस्त्र लाइसेंस नहीं था। घटना के संबंध में अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जरूरत पड़ने पर आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी कि मानस के पास असलहे कैसे आए। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ने बताया कि मानस के घर से चार मोबाइल फोन मिले हैं। इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। इससे पता चल सकता है कि पत्नी की हत्या से पहले और बाद में मानस ने किन लोगों से संपर्क किया था
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें