फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज CM ढाई लाख OBC छात्रों को देंगे वजीफा, दिव्यांग दिवस पर सम्मानित होंगे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 लोग

Tue, 03 Dec 2024 07:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम दिव्यांगजन विभाग के विशेष विद्यालयों के कक्षा-10 व 12 के टॉपर 46 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। 40 दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम सहायक उपकरण भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कक्षा-9 व 10 के ढाई लाख ओबीसी छात्रों के खाते में बटन दबाकर छात्रवृत्ति भेजेंगे। विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि के 325 विद्यार्थियों को टैबलेट भी वितरित की जाएंगी। दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 लोग भी सम्मानित किए जाएंगे।

विज्ञापन


सीएम दिव्यांगजन विभाग के विशेष विद्यालयों के कक्षा-10 व 12 के टॉपर 46 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। 40 दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम सहायक उपकरण भी दिए जाएंगे। इसमें ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, वॉकिंग स्टिक, सुनने की मशीन और व्हीलचेयर शामिल हैं। यहां बता दें कि ओबीसी छात्रों को पिछली बार मार्च में छात्रवृति दी गई थी, इस बार दिसंबर में ही इसे दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें