फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर संस्थान में शुरू होगी तंबाकू उन्मूलन क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा है कि जल्द परिसर में तंबाकू उन्मूलन क्लीनिक की शुरुआत होगी। वे शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. भट्ट के मुताबिक कैंसर की सबसे बड़ी वजह तंबाकू है। सभी को इसके सेवन से बचना चाहिए। 80 फीसदी कैंसर रोगी तंबाकू खाने वाले होते हैं, इसलिए लोगों को इस सच्चाई से आंखें नहीं चुरानी चाहिए। रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग के डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि कई तंबाकू उत्पाद कंपनियां लत बनाने वाले रसायन का इस्तेमाल करती हैं। डॉ. आयुष लोहिया ने कहा कि देश में हर चार में से एक व्यक्ति तंबाकू का सेवन करता है। शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी खपत ज्यादा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें