फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए पूरी क्षमता से करें टेस्टिंग : योगी

Sun, 20 Dec 2020 07:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : meerut
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से बचाव तथा उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रत्येक स्तर पर सावधानी व सतर्कता बरती जाए। मेडिकल टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में विशेष ध्यान देते हुए उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। इस संबंध में कार्य योजना तैयार कर उसके अनुरूप कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि सर्विलांस व कांटैक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरी सक्रियता सेजारी रखा जाए। लोगों को कोविड-19 से बचाव के संबंध में निरंतर जागरूक किया जाए।

इस कार्य में विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भी व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाए। उधर, सीएम योगी को जानकारी दी गई कि कोविड-19 से बचाव व उपचार के संबंध में प्रदेश में आइवरमेक्टिन औषधि के उपयोग की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में यूपी मॉडल की डब्ल्यूएचओ ने भी सराहना की गई है। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें