फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों और बीमारों को टीकाकरण के लिए करेंगे प्रेरित, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी के साथ अधिकारियों को भी जुटने के निर्देश

Fri, 12 Mar 2021 10:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
प्रदेश में 60 साल से ऊपर और 45 से 59 साल के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए जमीनी स्तर लोगों से जुड़ी आशा, एएनएम और जिला स्तरीय अधिकारियों को भी टीकाकरण की गति को बढ़ाने के लिए इस कार्य से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सभी सीएमओ को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में 8 मार्च से 60 वर्ष से अधिक और 45 से 59 साल के गंभीर बीमारियों से पीड़ित 387983 लोगों को अब तक टीका लगाया जा चुका है। लेकिन इस निर्धारित आयु वर्ग के लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह नहीं दिख रहा। इसलिए अभियान को और अधिक गति देने के लिए समुदायिक स्तर पर टीकाकरण के फायदे बताने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

खासतौर से लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में जरूरी सहयोग देने, छूटे हुए लोगों का डाटा इकठ्ठा करके स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराने, प्रतिरोधी परिवारों को चिन्हित करके उच्चाधिकारियों के सहयोग से टीकाकरण के लिए राजी करना भी इसमें शामिल किया गया है। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स के सहयोग के अलावा जिला कम्युनिटी प्रॉसेस मैनेजर, अर्बन कॉर्डिनेटर, ब्लॉक कम्युनिटी प्रॉसेज मैनेजर को जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें