फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखक बनने के लिए अच्छा पाठक होना जरूरी : पार्थ सारथी

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में लगे पुस्तक महोत्सव में आयोजित मुलाकात सत्र में बोलते अपर मुख्य सचिव बेसि
विज्ञापन
लखनऊ। अच्छा लेखक बनने के लिए पहले अच्छा पाठक होना जरूरी है। जो जितना पढ़ता है, वह उतना ही गहराई से देखता और समझता है। यह बात अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने गोमती पुस्तक महोत्सव के दूसरे दिन खास मुलाकात सत्र में कही। साहित्यकार चंद्रशेखर वर्मा से बातचीत में उन्होंने कहा कि एआई तेजी से हमारी जिंदगी बदल रही है। यह सुविधा तो दे रही है लेकिन किताब पढ़ने और कविता लिखने जैसे कामों से मिलने वाली वास्तविक खुशी कहीं इससे दूर न हो जाए।
विज्ञापन

महोत्सव में शहर के विभिन्न स्कूलों से आए 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने कहानी, कला और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कहानीकार प्रियंका सागर ने कठपुतलियों, प्रॉप्स और गीतों से बच्चों को कहानियों की दुनिया से जोड़ा। इसके बाद टीम एनसीसीएल की ड्राइंग प्रतियोगिता, क्ले आर्टिस्ट सुग्रीव विश्वकर्मा की क्ले आर्ट वर्कशॉप और राष्ट्रीय ई पुस्तकालय की बुक कवर बनाने की गतिविधियां हुईं।
साहित्य से समाज को समझने पर चर्चा
साहित्यिक धरोहरों के वारिस सत्र में लेखक यशपाल की बहू मीना यशपाल, उपन्यासकार अमृतलाल नागर की पौत्री प्रो. ऋचा नागर और साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा के पौत्र चंद्रशेखर वर्मा ने साहित्य और समाज के रिश्ते पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यशपाल, अमृतलाल नागर और भगवतीचरण वर्मा की रचनाओं के जरिये समाज, संस्कृति और मानवीय रिश्तों को समझा जा सकता है।
विज्ञापन

ओशो की गीता खींच रही सबका ध्यान

शाम को दिल्ली मेट्रो के पांच सदस्यीय लाइव बैंड ने हिंदी-अंग्रेजी के क्लासिक गीत प्रस्तुत किए। वहीं मेले में ओशो की आठ खंडों वाली गीतादर्शन किताब लोगों का ध्यान खींच रही है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है, जबकि मेले में यह 7,500 रुपये में उपलब्ध है। युवाओं के बीच दिव्य प्रकाश दुबे की मुसाफिर कैफे भी पसंद की जा रही है।

Next
AU ऐप में पढ़ें