फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भीषण ठंड के कारण यूपी में माध्यमिक विद्यालयों के समय में किया गया बदलाव; अब इतने घंटे खुलेंगे स्कूल

Tue, 07 Jan 2025 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भीषण ठंड के कारण यूपी में माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया। अब सुबह 10 बजे दोपहर 3 बजे तक स्कूल खुलेंगे। 
विज्ञापन
school Demo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के कारण माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। सुबह और शाम के समय में आधे घंटे कम किए गए हैं। अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय चलेंगे। 

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव द्वारा जारी लेटर में कहा गया कि प्रदेश में अत्यधिक ठंड व शीतलहर को देखते हुए मकर संक्रान्ति पर्व तक समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाओं के समय में बदलाव किया जा रहा है। 

अभी तक कक्षाएं सुबह 09:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक चलती थीं। अब सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेंगी। सभी विद्यालयों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया है। 

14 जनवरी तक जाड़े की छुट्टियां चल रही

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी डीआईओएस को भेजे निर्देश में कहा है कि मकर संक्रांति पर्व (14 जनवरी) सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 बजे के स्थान पर सुबह दस बजे से चलेंगे। वहीं दोपहर 3.30 बजे की जगह तीन बजे ही छुट्टी हो जाएगी। 15 जनवरी को माध्यमिक विद्यालयों में पहले से छुट्टी घोषित है। जबकि बेसिक के विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक जाड़े की छुट्टियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें