फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी से तीन ट्रेनों के आने-जाने का बदल जाएगा समय, देखें पूरी डिटेल

Thu, 17 Oct 2019 03:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ जंक्शन-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ललितपुर स्टेशन पर रात 2.34 बजे पहुंचकर 2.36 बजे रवाना होगी। वहीं मुंबई-लखनऊ जंक्शन पुष्पक एक्सप्रेस ललितपुर स्टेशन पर रात 12.32 बजे पहुंचेगी और 12.34 बजे रवाना होगी। झांसी स्टेशन पर देर रात 1.50 बजे पहुंचकर दो बजे रवाना हो जाएगी।

विज्ञापन


ऐसे ही लोकमान्यतिलक टर्मिनस लखनऊ जंक्शन ललितपुर स्टेशन पर सुबह 7.48 बजे पहुंचकर 7.50 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन

खजौली से ही चलेगी सरयू यमुना एक्सप्रेस

प्रतीकात्मक तस्वीर
पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते गुरुवार से कई ट्रेनें बिहार के खजौली स्टेशन तक जाएंगी और वहीं से वापस होंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस 18, 20 व 22 अक्तूबर को बिहार के खजौली स्टेशन से संचालित होगी।

यह जयनगर से खजौली के बीच निरस्त रहेगी। वापसी में यह गाड़ी 19 और 21 अक्तूबर को खजौली पर टर्मिनेट होगी। इसी तरह अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस 17, 18 व 20 अक्तूबर को खजौली स्टेशन तक संचालित होगी और वापसी में जयनगर की जगह खजौली से 19, 21 और 23 अक्तूबर को रवाना होगी।

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गुरुवार को मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। बरौनी से अंबाला जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस बलिया औड़िहार की जगह छपरा भटनी औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें