फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बदले समय से चलेंगी ये ट्रेनें, नई समय-सारिणी एक जुलाई से होगी लागू

Wed, 19 Jun 2019 04:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
रेलवे बोर्ड ने फिरोजपुर से लखनऊ होकर धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलज और जम्मूतवी से चलकर राजेंद्र नगर जाने वाली 12356 अर्चना एक्सप्रेस की समय-सारिणी में फेरबदल किया है। इन ट्रेनों की नई समय-सारिणी एक जुलाई से लागू होगी, जिसका आदेश 17 जून को जारी किया गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई समय-सारिणी के अनुसार अब गंगा सतलज एक्सप्रेस फिरोजपुर से शाम 6:25 बजे के बजाय शाम 4:10 बजे चलेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
 इससे यह ट्रेन लखनऊ में दोपहर 12:15 बजे के बजाय दो घंटे पहले सुबह 10 बजे पहुंचेगी और 10:10 बजे धनबाद की ओर रवाना होगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
 इसी प्रकार अर्चना एक्सप्रेस जम्मूतवी स्टेशन से राजेंद्र नगर के लिए रात 8:10 बजे के बजाय शाम 5:45 बजे चलेगी, जो लखनऊ दूसरे दिन दोपहर 12:25 बजे की जगह सुबह 10:05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
 यहां 10 मिनट रुककर यह ट्रेन 10:15 बजे वाराणसी की ओर रवाना होगी। रेलवे बोर्ड ने अधिकारियों को इन ट्रेनों की नई समय-सारिणी फीड कराने के आदेश दिए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें