फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब तक महज 51,952 छात्रों की ही बनी अपार आईडी

Sat, 18 Jan 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। छात्रों का डाटा ऑनलाइन करने के साथ ही डिजी लाॅकर से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग छात्रों की अपार आईडी बनवा रहा है। लेकिन इसकी सुस्त चाल के कारण अब तक मात्र 51,952 छात्रों की ही अपार आईडी बन पाई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा के तहत छात्रों की अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी बनाई जा रही है। इस कार्ड पर संबंधित स्टूडेंट्स की यूनिक आईडी मेंशन होगी। बता दें कि यह कार्ड प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक के छात्र-छात्राओं का बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के 1,508 विद्यालयों में अभियान चलाकर अभिभावकों से सहमति पत्र लिया जा रहा है।
हालांकि अभियान की सुस्त चाल से 2,31,012 छात्रों के सापेक्ष मात्र 51,952 छात्रों की ही अपार आईडी बन पाई है। इसमें गिलौला के 8,345, हरिहरपुर रानी के 1,4571, इकौना के 8,293, जमुनहा के 10,836, सिरसिया के 9,907 छात्रों की अपार आईडी शामिल है। जबकि 1,79,060 छात्रों की अपार आईडी अब तक नहीं बन पाई है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने लिया सहमति पत्र
कटरा। राजकीय इंटर कॉलेज भिट्टी में शनिवार को प्रधानाचार्य अंशुरानी के नेतृत्व में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें अभिभावकों को अपार आईडी का महत्व समझाकर सहमति पत्र लिया। यहां राजाराम, पारुल मिश्रा, रितिक साहू, विजय कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि अपार आईडी के लिए अभिभावकों से संपर्क कर उनसे सहमति पत्र लें। जिससे शीघ्र ही सभी छात्रों की अपार आईडी बन सके।
विज्ञापन

-अजय कुमार गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें