फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इकौना तहसील में अग्निकांड से निपटने के लिए अग्निशमन केंद्र तैयार

Sat, 18 Jan 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील क्षेत्र के गांवों में अग्निकांड व अन्य दैवीय आपदा से निपटने के लिए गिलौला के गोंड़ारी में अग्निशमन केंद्र बनकर तैयार है। शुक्रवार शाम एसपी व सीओ ने नवनिर्मित भवन व परिसर का निरीक्षण करके मिली कमियां 15 दिन में पूरी कराने का निर्देश दिया। जनवरी में ही इसे हस्तांतरित कराया जाएगा।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम गोंड़ारी में बौद्ध परिपथ के किनारे अग्निशमन केंद्र का निर्माण कराया गया है। इस नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र में कंट्रोल रूम, सीएफओ आवास व कार्यालय, एफएसओ आवास व कार्यालय, टाइप-ए के दो व टाइप-बी के 24 आवास बनाए गए हैं।
यहां अंडरग्राउंड वाॅटर टैंक, फायर टैंकर के लिए गैराज, जलापूर्ति के लिए पानी की टंकी, मीटिंग हॉल, आरक्षी भोजनालय व स्टोर रूम बनकर तैयार है। शुक्रवार शाम एसपी घनश्याम चौरसिया ने सीओ इकौना सतीश कुमार शर्मा के साथ इसका निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कार्यदायी संस्था के अभियंता व ठेकेदार को अग्निशमन केंद्र परिसर में पार्क व फायर स्टेशन से मुख्य मार्ग तक सीधी सड़क बनाने का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि बचे काम 15 दिन में पूरा कराने का निर्देश दिया है। जिससे भवन हस्तांतरित कराया जा सके। इसका संचालन होने से अग्निकांड सहित अन्य दैवीय आपदा से निपटने में मदद मिलेगी। वहीं इकौना तहसील क्षेत्र के गांव में आपदा की स्थित में दमकल वाहन जल्दी पहुंचेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें