अयोध्या के रामसेवकपुरम में आयोजित भगवान श्रीराम का तिलकोत्सव कार्यक्रम वैदिक रीति रिवाज के साथ तिलकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नेपाल के मधेश राज्य के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह अपने छह कैबिनेट मंत्रियों के साथ शामिल हुए।
कारसेवकपुरक के वैदिक आचार्य मंत्रोच्चार करा रहे थे तो जनकपुर से भी पंडित आए थे। इधर तिलकोत्सव का लोकाचार हो रहा था उधर जनकपुर से आईं सखियां व वर पक्ष की महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थीं। जनकपुर की सखियों ने गालियों की भी खूब बौछार की। उधर आज अवधपुर चलो सखिन देखन, राम लखन चारो भइया..., सिया जी बहिनया हमार, राम लागै पहुनवा...जैसे मंगलगीत भी गूंज रहे थे। वर पक्ष से भी संत एमबी दास सहित अन्य भजन गायकों की टीम भजन प्रस्तुत कर तिलकोत्सव का उल्लास बढ़ा रही थी। जैसे ही मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तिलकोत्सव की रस्म की तो आतिशबाजी भी हुई, सखियों व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया, जय श्रीराम के जयकारे भी गूंजे।