लखनऊ। इंदिरानगर में रविवार को वित्तीय प्रबंध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में कर्मचारियों में मारपीट हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गाजीपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कल्याणपुरम गांधीनगर निवासी श्रीनिवास यादव वित्तीय प्रबंध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में आउटसोर्स कर्मचारी हैं। उनके मुताबिक रविवार सुबह 11 बजे बिना किसी बात के बाबू सौरभ सिंह, गार्ड हरिमोहन सिंह व अन्य कर्मचारियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। वह काफी जख्मी हो गए। सौरभ ने आरोप लगाया कि वह शासकीय कार्य के लिए दफ्तर पहुंचे थे। यहां बंद आपूर्ति शुरू करने के लिए आउटसोर्स कर्मचारी श्रीनिवास से कहा था। पर उन्होंने मना कर दिया। विरोध पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें धक्का दे दिया। आरोप है कि सौरभ जब जाने लगे तो आरोपी ने उन्हें डंडों से पीट दिया। उनके हाथ की हड्डी टूट गई। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है।