फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन दिन पहले हुआ था तिलक, खुशियां मातम में बदलीं

विज्ञापन
मोहित की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। उन्नाव के औरास में बुधवार को तीन दोस्तों की हादसे में मौत की खबर के बाद दुबग्गा के जेहटा गांव में मातम पसर गया। गांव निवासी मोहित गौतम की 13 नवंबर को शादी तय थी। तीन दिन पहले ही तिलक समारोह धूमधाम से हुआ था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन किस्मत ने ऐसा क्रूर मजाक किया कि दूल्हा बनने से पहले ही मोहित काल के गाल में समा गया।
विज्ञापन


रविवार शाम मोहित अपने तीन दोस्तों के साथ उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में चल रहे बनारसी मेला देखने के लिए गया था, तभी बरा गांव तोंदा मोड़ के पास एक्सप्रेसवे किनारे पानी से भरे गड्ढे में बाइक फिसलने से हुए हादसे में मोहित समेत तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसे की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। पिता सुरेश गौतम, मां और भाई कल्लू का रो-रोकर बुरा हाल है। दुल्हन के घर भी मातम छा गया है। मंगेतर बदहवास हालत में बार-बार बेहोश हो जा रही है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को ढाढ़स बंधाने में जुटे हैं, लेकिन पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
मृतक मोहित के साथ जान गंवाने वाले धीरेंद्र यादव और मोनू कश्यप भी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। चारों दोस्त जिगरी यार थे, हमेशा साथ घूमते थे। अब उनमें से तीन नहीं रहे, जबकि चौथे दोस्त शनि का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहित की मंगेतर हादसे की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। बार-बार होश आने पर सवाल करती कि अब मैं किससे शादी करुंगी? रिश्तेदारों के भी आंसू थम नहीं रहे। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले अन्य दोनों दोस्त भी अपने परिवार का सहारा थे।

मोहित की फाइल फोटो।

मोहित की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें