बहराइच के कतर्नियाघाट सेन्क्चुरी के कतर्निया रेंज में बिछिया रेलवे स्टेशन के पास दो साल की मादा टाइगर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
बाघिन पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है। इस मामले में अज्ञात ट्रेन चालक के खिलाफ कतर्निया घाट रेंज में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही थाने में भी तहरीर पहुंच गई है जल्द ही सिविल केस भी दर्ज कर लिया जाएगा।
बता दें कि यहां धीमी रफ्तार में ट्रेन चलाने के आदेश हैं लेकिन चालक तेज रफ्तार में ट्रेन चलाते हैं जिसके चलते ऐसे हादसे देखने को मिलते हैं। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। चालक का पता चलते ही कार्रवाई की जाएगी।